फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बाराकोट ए और पाटी ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Tue, 24 Mar 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराकोट/पाटी। युवा कल्याण और खेल विभाग ने संयुक्त रूप से पोखरीखाल खेल मैदान में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में बाराकोट एक की टीम ने यूथ क्लब बाराकोट को 20-15 अंकों के अंतर से हराया। विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शंकर सिंह, भावेश गहतोड़ी, रीता, सुनील कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, महेश लाल आदि रहे। पाटी में जीआईसी खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पाटी ने पूनाकोट को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-14 अंक के अंतर से हराया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में पूनाकोट ने बिसारी को 15-11 से और पाटी ने जौलाड़ी को 15-13 अंकों से हराया। विजेता टीम को युवा कल्याण अधिकारी पूनम, ब्लाॅक कमांडर प्रकाश राम ने पुरस्कार बांटे। निर्णायक रवीश पचौली, किशोर जोशी और सतीश जोशी रहे। जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें