फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पैराग्लाइडिंग के प्रवेश और निकासी द्वार को विकसित करें

Tue, 28 Mar 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम रीना जोशी बरखालेख गांव में पैराग्लाइडिंग जोन का निरीक्षण करते हुए। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बरखालेख में पैराग्लाइडिंग जोन विकसित किया जाएगा। डीएम ने व्यावसायिक पैराग्लाडिंग जोन विकसित करने के लिए केएमवीएन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ पुरान पट्टी के बरखालेख का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रवेश और निकासी द्वार को विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बता दें कि पिथौरागढ़ जिला पैराग्लाइडिंग के लिए मुफीद है। वर्ष 2017 में पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हुई थी। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर पैराग्लाइडिंग के लिए नए स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

इसके तहत मंगलवार को डीएम रीना जोशी ने पिथौरागढ़ तहसील के पुरान पट्टी के ग्राम बरखालेख में पैराग्लाइडिंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पैराग्लाइडिंग का डैमो भी किया गया। इस मौके पर तहसीलदार पंकज चंदोला आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें