फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज से पहुंचते हैं बैंक, इंटरनेट सेवा बाधित होने पर मिलती है मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली स्टेट बैंक में इंटरनेट नहीं चलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। दूर दराज गांवों से आने वाले ग्राहकों को लंबे इंतजार के बाद घरों को लौटना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी है। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने स्टेट बैंक के महाप्रबंधक एवं जनरल मैनेजर से फोन पर समस्या बताई। उन्होंने कहा कि माह में पांच दिन भी ठीक से काम नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। तीन माह पूर्व क्षेत्रवासियों ने आंदोलन भी किया था। इसके बावजूद अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। उस समय बैंक के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए सैटेलाइट सिस्टम लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दूर गांवों से बुजुर्ग पेंशनर आते हैं। लेनदेन प्रभावित होने से उन्हें भूखा प्यासा इंतजार करना पड़ता है। व्यापारी वर्ग को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि बैंक में एक सप्ताह के भीतर सेटेलाइट इंटरनेट सिस्टम नहीं लगाया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें