जारा जिबली सड़क में गिरे बोल्डर।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से बंगापानी से जाराजिबली को जाने वाला मार्ग पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह दानू एवं छात्र नेता विक्की बिष्ट ने बताया कि तीन दिन पूर्व भूस्खलन के कारण जारा जिबली को जाने वाली सड़क बंद हो गई थी। मार्ग पर बड़े-बड़े बोल्डर आए हैं। वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। राशन सहित अन्य आवश्यक वाहनों का संचालन भी बंद है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पैदल आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। ब्यूरो