बनबसा (चंपावत)। बनबसा में बृहस्पतिवार के दिन पिछले 24 घंटों में 56 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। पहली जून से अबतक यहां क्षेत्र में 332 मिमी बारिश हो चुकी है। लगातार रिमझिम वर्षा से क्षेत्र में आमजनजीवन प्रभावित रहा। जगह-जगह हल्के जलभराव की समस्या आ रही है। कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बृहस्पतिवार के दिन बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 43368 क्यूसेक रहा।