फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आज से दीपावली तक मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक

Wed, 08 Nov 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लान बनाया है। यह प्लान बृहस्पतिवार से 12 नवंबर तक लागू रहेगा। इसके तहत नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार सिमलगैर, केएमओयू स्टेशन से सुनार गली, धर्मशाला लाइन और नया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बड़े मालवाहक वाहनों के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक नगर में प्रवेश निषेध रहेगा। धारचूला की ओर जाने वाले वाहन बाईपास होते हुए जाएंगे। चंडाक से आने वाले वाहनों की पार्किंग लाशघर रोड पर सीमित मात्रा में की जाएगी। शेष अन्य वाहन लोनिवि गेस्ट हाऊस के पास पार्क किए जाएंगे।
इसी तरह वड्डा तिराहे से जाखनी आने वाले वाहन पुराने केरोसीन डिपो के पास पार्क किए जाएंगे। धारचूला रोड से आने वाले वाहन ग्रिफ बैंड के पास पार्क किए जाएंगे। जगह नहीं होने पर वाहन देव सिंह मैदान में पार्क किए जाएंगे। सिल्थाम से बैंक रोड और घंटाकरण तक की गाड़ियां जिला अस्पताल के सामने स्थित पार्किंग की जाएंगी। जीआईसी रोड, अपटैक तिराहा और चिमस्यानौला से आने वाले वाहनों को नगरपालिका (लंदन फोर्ट) पार्किंग स्थल में पार्क किया जाएगा। सिल्थाम से महिला अस्पताल बाजार की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
छेड़छाड़ से निपटने के लिए तैनात रहेगी पुलिस
पिथौरागढ़। धनतेरस और दीपावली के दौरान नगर में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान अराजक तत्व छेड़छाड़ जैसी हरकतें भी करते हैं। इससे निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें