फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बालेश्वर मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 05 Jul 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल का पौरा​णिक बालेश्वर महादेव मंदिर। 
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। रामगंगा, क्रांति और बहुला के त्रिवेणी संगम में स्थित 12 वीं सदी के पौराणिक बालेश्वर मंदिर की पुनर्स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने प्रसाद योजना के तहत पहले चरण के किए 75 लाख रुपए स्वीकृति किए हैं। इसके तहत बालेश्वर मंदिर के गेट के समीप स्थित नौवीं सदी के त्रीरथ नागर शैली का टूटा मंदिर, आधा ध्वस्त हुआ हनुमान और पार्वती मंदिर के खिसके गुंबद सहित मुख्य बालेश्वर मंदिर की सुरक्षा दीवार का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा युवा नेता सुनील सत्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री से मंदिर के सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया गया था। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार तीन करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। पुरातत्व विभाग अल्मोड़ा के पुरातत्व अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि उनकी निगरानी में यह कार्य ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें