पिथौरागढ़। बाल रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित बाल रामलीला में लंका दहान, हनुमान-अक्ष्य संवाद, मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, कुंभकर्ण-राम संवाद और राम-रावण संवाद का मंचन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रामलीला में अभिनय किया। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा, उद्घोषक किशन चंद राजन, कमल खर्कवाल, मनोज कुमार जोशी, जया जोशी, भावना जोशी, रवि सौन आदि मौजूद थे।