धियक चंद्रा पंत कोतवाली पिथौरागढ़ में जिले के पहले बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ कोतवाली में जिले के पहले बाल मित्र पुलिस थाने का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाल थाने में छोटी उम्र में अनजान परिस्थितियों मुख्यधारा से वंचित नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। बाल थाने में बच्चों को घर जैसा माहौल मिल पाएगा। इस दौरान एसपी सुखबीर सिंह ने कहा कि बाल मित्र थाने में बच्चों को घर का वातावरण देना है। बाल थाने के खुलने से बच्चों में पुलिस का भय खत्म होगा। उन्होंने कहा कि बाल मित्र थाने को सुलभ परिवेश के अनुरूप तैयार किया गया है। बाल थाने में बच्चों के प्रिय कार्टून करेक्टरों के चित्रों को बनाया गया है। इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, निरीक्षक केएस मेहता, प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार, एसएसआई महेश चंद आदि रहे।