फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बजरंग इलेवन ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Sun, 14 Jan 2024 11:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथी। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। क्रिकेट एसोसिएशन डीडीहाट की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। खिताब जीतने वाली टीम को इनाम में एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को डीसीए की ओर से आयोजित स्व. डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने किया। उद्घाटन मुकाबला पमस्यारी क्रिकेट क्लब और बजरंग इलेवन के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए बजरंग इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पमस्यारी की टीम 17 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज टकवाल और लवप्रीत ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल सौरभ साह ने सुनाया। डीसीए के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीसीए के सचिव सुनील साह सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन


पतेत की टीम ने दाफिला को पांच विकेट से हराया
थल (पिथौरागढ़)। थल के स्व. बीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला सनशाइन क्लब पतेत और क्रिकेट क्लब दाफिला के बीच खेला गया। दाफिला की टीम ने टॉस जीतकर कर 15 ओवर में दो विकेट पर 188 रन बनाए। नितिन ने 65 रन बनाए। जवाब में पतेत की टीम ने पांच विकेट खोकर 14वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। पतेत की ओर से 64 रन की पारी खेलने वाले राजेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक रवि कार्की, नित्वाल, राहुल कुमार रहे। स्कोरर रोशन भंडारी मौजूद रहे। मैच का आंखों देखा हाल राघव बोरा और सोनू पानू ने सुनाया। वहां वाईवीसी मंडल के अध्यक्ष के गजेंद्र सिंह गंगू, आयोजन समिति के प्रभारी भगवान चंद, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-
लेजेंड क्लब मुवानी ने स्याल्बे को हराया

मुवानी (पिथौरागढ़)। राजा क्लब की ओर से आयोजित स्व. पदम बहादुर चंद स्मृतिशेष क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें प्री क्वार्टर मुकाबले में लेजेंड क्लब मुवानी ने स्याल्बे क्लब को हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेजेंड की टीम ने 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। जवाब में स्याल्बे की टीम 90 रन पर सिमट गई। मैच में 36 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले हरीश बोरा मैन ऑफ द मैच रहे। मुख्य अतिथि लोहाघाट के समाजसेवी विपिन गोर्खा रहे। आंखों देखा हाल हंस पाल, रमेश बम ने सुनाया। स्कोरर सूरज गोर्खा, मयंक कुमार, बबलू बोरा रहे और निर्णायक पप्पू पानू, अजय कोटियाल रहे। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलदीप सिंह बिष्ट, जितेश खनका, सुमित पाल, संजय भट्ट, गुमान बोरा, चंदन मेहता, योगेश नेगी, संजय भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें