फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में बागेश्वर की महिला और पुरुष टीम बनीं चैंपियन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय सभागार में ताइक्वांडो प्रतियोगिता विजेता बागेश्वर महाविद्यालय की महिल? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में चल रही एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा महाविद्यालयों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता बागेश्वर महाविद्यालय की महिला और पुरुष टीम बन गई है। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की महिला और पुरुष की टीम दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

महाविद्यालय सभागार में शनिवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग के 54 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के विवेक शाह ने पिथौरागढ़ के दीपक गंडी, 58 किग्रा भार वर्ग में द्वाराहाट के करन शाह ने बागेश्वर के विवेक सिंह नेगी, 63 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के प्रशांत कुमार ने पिथौरागढ़ के कमल किशोर, 68 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के गोकुल खेतवाल ने अल्मोड़ा के मोहित तोमक्याल, 74 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के धीरज सिंह ने पिथौरागढ़ के हेमेश को हराकर स्वर्ण जीता।
वहीं 80 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के नितेश, 87 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के नमिश, 88 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के विनय ने स्वर्ण प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बागेश्वर की ज्योति ने पिथौरागढ़ की मनीषा, अल्मोड़ा की कनिष्का ने पिथौरागढ़ की श्रृति कोरंगा, पिथौरागढ़ की मनीषा ने बागेश्वर की पूजा, बागेश्वर की प्रियंका पांडे ने पिथौरागढ़ की नैना शर्मा को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं पिथौरागढ़ की पूजा बोरा, बागेश्वर की विशाखा साह ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मनोज रावत, कमलेश मखौलिया, नवीन लुंठी, सुरेश सिंह, रवि कलपासी, शोभित शाह, निर्मल नगरकोटी, विवेक पाल, किरन खत्री ने निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अख्तर अली, प्रो. मुकेश सिंह, प्रो. जगदीश सिंह, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. नवीन रजवार, डॉ. आशुतोष पांडेय, दिनेश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें