बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील पांखू बाजार की सड़क।
- फोटो : PITHORAGARH
पांखू (पिथौरागढ़)। थल-पांखू-धरमघर सड़क पांखू कस्बे से होकर गुजरती है। इसी मार्ग से प्रसिद्ध माता कोकिला कोटगाड़ी के दरबार में बड़ी संख्या में धार्मिक पर्यटक पहुंचते हैं। वर्ष 2014 में सड़क पर हुए डामरीकरण का अब नामोनिशान नहीं है। हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। पुंगराऊ घाटी विकास समिति के लक्ष्मण सिंह कार्की का कहना है कि सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। हल्की बारिश में ही कीचड़ हो जाता है। इसके बावजूद सड़क में डामर नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जनवरी के अंत तक हॉटमिक्स के लिए टेंडर नहीं लगाए गए तो पूरे क्षेत्र की जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।