लोहाघाट में प्रशिक्षण में हिस्सा लेते शिक्षक। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट और मजिरकांडा में लगे टावर और दूरभाष केंद्र की बैटरी खराब हो चुकी है। इस कारण बिजली जाते ही टावर और दूरभाष केंद्र बंद हो जाता है। इस कारण बीएसएनएल की संचार सेवा की बदहाली से उपभोक्ता परेशान थे। यह समस्या सुलझाने के लिए मोबाइल टावर की बैटरी बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
क्षेत्र की जनता इंटरनेट और अपने परिजनों से बात करने के लिए मजबूरी में नेपाली सिमकार्ड का उपयोग कर रहे हैं। इससे भारतीय रुपया नेपाल टेलीकॉम के पास जा रहा है और बीएसएनएल को काफी नुकसान हो रहा है। यह समस्या सुलझाने के लिए बीएसएनएल प्रबंधन ने मजिरकांडा समेत झूलाघाट के टावर और दूरभाष केंद्र में नई बैटरी भेज दी हैं। बलतड़ी और गेठीगाड़ा में नए फोर जी टावर लगाए जा रहे हैं। अमतड़ी और डोडा के बीच भी फोर जी टावर लगाया जाएगा। बीएसएनएल के एसडीओ मो. खालिद ने बताया कि बताया कि क्षेत्र के सभी थ्री जी टावर को अपग्रेड कर फोर जी में बदला जा रहा है। इस पर बलतड़ी की प्रधान पूजा भट्ट, कानड़ी की पूजा चंद, मजिरकांडा की किरन भट्ट, गेठीगाड़ा की प्रधान देवकी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चंद्र रोड़ियाल, पुष्कर सिंह, लक्ष्मण चंद आदि ने खुशी जताई है।
लोहाघाट में प्रशिक्षण में हिस्सा लेते शिक्षक। संवाद