पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विवि के एलएसएम परिसर पिथौरागढ़ में बीए, बीएससी, बीकॉम की बैक परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ होंगी। इस बैक परीक्षा में बीए प्रथम वर्ष, बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष और बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा प्रभारी डाॅ. कमलेश भाकुनी ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम की बैक परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ होगी और अंतिम परीक्षा 10 मार्च को आयोजित होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा सारिणी विवि की आधिकारिक वेबसाइट www.ssju.ac.in पर देख सकते हैं।