फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नई वेबसाइट लॉच होते ही ठप हुई आयुष्मान की व्यवस्था

Tue, 19 Sep 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में आयुष्मान डेस्क पर पूछताछ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नई वेबसाइट में तकनीकी समस्या के कारण जिला अस्पताल में लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आने वाले लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की तरह जिला अस्पताल में सुबह से ही लोग आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पहुंचने लगे थे। तकनीकी दिक्कत होने से लोगों को वापस लौटना पड़ा। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से हर रोज करीब 60-70 लोग आते हैं। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड से नाम हटाने के लिए भी लोग आते हैं। तकनीकी समस्या के कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रविवार को लांच हुई नई वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत के कारण गंगोलीहाट में भी कार्ड नहीं बन पाए। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि वेबसाइट में तकनीकी समस्या के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं। तकनीकी समस्या दूर होते की कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें