पिथौरागढ़। साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थी और सेवानिवृत प्रधानाचार्य डाॅ. आशा जोशी को साहित्य, सामाजिक सांस्कृतिक जन सरोकारों पर सराहनीय कार्य करने के लिए जगमोहन सिंह रावत ने कुसुम जगमोरा लोक साहित्य सम्मान-2025से सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. अवस्थी को ज्ञान प्रकाश संस्कृत पुस्तकालय समिति में प्रदान किया गया। डॉ. दीपा जोशी को इजा बा संस्कार कुटीर बजेटी में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार जयपाल रावत, सुशील बुड़ाकोटी, भूपेंद्र बृजवाल, नीरज चंद्र जोशी, हिमांशु पांडेय, ममता पांडेय, गार्गी जोशी आदि थे। संवाद