पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दो अक्तूबर को गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए जाएंगे। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की नशा उन्मूलन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने दी। संवाद