झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि बैतड़ी के एक गांव में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही 10 वर्षीय बालिका के साथ शिवनाथ गांव पालिका निवासी 23 वर्षीय युवक राकेश साउद ने छेड़खानी कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका किसी तरह आरोपी युवक के चंगुल से बचकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। बालिका के पिता ने प्रहरी कार्यालय में इसकी सूचना दी। प्रहरी ने आरोपी युवक राकेश साउद को गिरफ्तार कर लिया। प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित बालिका कक्षा चार की छात्रा है।