पिथौरागढ़। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार दो आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट हिमांशु पंत ने शेयर बाजार, गैस एजेंसी, इंश्योरेंस के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा, जगदीश बोरा की संपत्ति पूर्व में कुर्क कर दी गई थी। मामले में कमलेश बोरा लंबे समय से फरार चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमलेश बोरा निवासी ग्राम, पोस्ट गराली तहसील बंगापानी के हाल निवास किराए का मकान लिंक रोड णएँ न्यायालय के आदेश पर धारा- 83 में के तहत चल-अचल संपत्ति कुर्क की। प्रभारी निरीक्षक झूलाघाट प्रकाश चंद्र जोशी ने धारा- 138 एनआई एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र कुमार ग्राम, पोस्ट बगड़तोली की भी संपत्ति कुर्क की।
धोखाधड़ी में फरार चल रहे हैं तीन आरोपी
पिथौरागढ़। शेयर बाजार, गैस एजेंसी, इंश्योरेंस के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। उनके खिलाफ धारा- 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगस्टर अधिनियम) में मुकदमा दर्ज कर दिया है। अभी तक पुलिस इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में जगदीश पुनेठा, जगदीश बोरा, कमलेश बोरा फरार चल रहे हैं। संवाद