चंपावत। जीआईसी सूखीढांग में न्याय पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-19 सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक और रिले दौड़ आयोजित की गई। इसके अलावा मुर्गा झपट, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यहां प्रधान प्रेमा बोहरा, संकुल समन्वयक वासु मंडल, प्रधानाचार्य सीपी सिंह, खेल प्रभारी राम औतार गुप्ता आदि थे।