डीडीहाट के जौरासी में अटल उत्कृष्ट स्कूल का शुभारंभ करते विधायक।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बुधवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी जौरासी का उद्घाटन किया। जौरासी के ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। विधायक चुफाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से जोड़ने के लिए अटल उत्कृष्ट विद्यालय बना रही है। यह स्कूल जौरासी क्षेत्र के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बलवंत बोरा, शिवराज भंडारी, कुंदन बोरा, जिला पंचायत सदस्य महेश राम, रविंद्र भाटिया, क्षेत्र पंचायत राजू खोलिया, दीपक बोरा, ग्राम प्रधान कुंदन भाटिया आदि रहे।