फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर के रामलीला मैदान में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, लोग उमड़े

Thu, 15 Oct 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के प्रमुख रामलीला मैदान के मंचन में धनुष यज्ञ में भगवान राम ने शिव धनुष को तोड़ा। नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव के तहत रामलीला मंचन के चौथे दिन भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के विवाह की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अभिनय से सीता स्वयंवर के प्रसंग को जीवंत कर दिया। मिथिला के राजा जनक ने अपनी पुत्री माता सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया और धनुष टूट गया। शिव धनुष टूटते ही पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री किरन देवी मौजूद रहीं। यहां नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बोर्ड सचिव नितिन गुप्ता, संरक्षक हरीश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें