फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। पांच दिन पहले हीराखन में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों पर धारा-307 लगाकर जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


हीराखन निवासी शेर सिंह पुत्र दलीप सिंह 15 अप्रैल को गांव में विवाह के मेहंदी कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि रात 10 बजे कुछ लोगोें ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही नुकीले हथियार से शेर सिंह के सिर, पीठ, गर्दन और हाथ में वार कर दिया। शेर सिंह को घायल अवस्था में 108 की मदद से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया।

घटना की जानकारी पुलिस को 112 से दी गई। पीड़ितों का कहना है कि पांच दिन पहले कोतवाली अस्कोट में ग्राम रूनरा निवासी तेज सिंह, गणेश सिंह, पंकज, शेर सिंह, विपिन कठायत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों पर धारा-307 नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उमराऊ सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी तेज सिंह है। उसका खटीमा में इलाज चल रहा है। उसके ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य दो लोग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें