फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए एएसआई सम्मानित

Mon, 07 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात एएसआई मोहन राम को पिछले दिनों देहरादून में उप महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मोहन राम को यह पुरस्कार विभागीय कार्यों को बेहतरीन तरीके से संचालित करने और ड्यूटी में कर्तव्यनिष्ठा निभाने के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने से खुश मोहन राम ने कहा कि हर व्यक्ति को ड्यूटी के प्रति निष्ठा बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने पर मूल्यांकन जरूर होता है और सम्मान भी मिलता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के प्रति निष्ठा बनाए रखने की अपील की। उनको पुरस्कार मिलने पर थाना पुलिस के सभी कर्मचारी खुश हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें