फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तीन दिन में मिलेगी आशाओं को स्वच्छता पोषण की धनराशि

Sun, 25 Aug 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में आशाओं को धनरा​शि हस्तांतरित करने का लि​खित आश्वासन देकर धरने से उठाते डॉ. उमाकांत
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। आशा कार्यकर्ताओं के खाते में तीन दिन भीतर ग्रामीण स्वच्छता पोषण की धनराशि हस्तांतरित होगी। आश्वासन मिलने के बाद धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन स्थगित किया।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण स्वच्छता पोषण की धनराशि न मिलने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के बाहर धरना दिया। दोपहर बाद चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अगले तीन दिन के भीतर खातों में धनराशि हस्तांतरित करने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद आशाओं ने आंदोलन स्थगित किया और धरने से उठीं। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा ने कहा कि तय समय पर धनराशि नहीं मिली तो वे फिर से आंदोलन करेंगी। हरिप्रिया देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, हीरा देवी, कमला बिष्ट, मालती देवी, नीमा देवी, दीपा जोशी, तारा महरा, मुन्नी भाटिया सहित कई आशा धरने पर बैठीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें