फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

Thu, 03 Aug 2023 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ताएं। स्रोत आशा कार्यकर्ता। स्रोतः आशा वर्कर
विज्ञापन
गंगोलीहाट/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। आशा हेल्थ वर्कर्स संगठन का मांगों के लिए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। आशाओं ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की प्रोत्साहन राशि, मोबाइल फोन और बकाया के मानदेय भुगतान तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर कमला बिष्ट, ममता देवी, सुंदरी डसीला, मुन्नी देवी, प्रभा जोशी, मंजू देवी, सीता देवी, राधिका देवी आदि बैठीं।
बेड़ीनाग में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ब्लाॅक अध्यक्ष सावित्री पंत के नेतृत्व में तीसरे दिन भी सीएचसी में एकत्र होकर आशा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आशाओं की बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। पिछले नौ महीनों से भुगतान नहीं हो रहा है। वह अपना भरण पोषण कहां से करेंगी। वहां उमा पंत, सुनीता, निर्मला भंडारी, विमला देवी, पूनम रौतेला, धना देवी, आशा बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें