फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य भट्ट, महर्षि कणाद की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञान मेले के समापन अवसर पर बच्चों को पुरस्कृत करते सीईओ अशोक कुमार जुकरिया। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिनी विज्ञान मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। बाल वर्ग की क्विज प्रतियोगिता में आर्य भट्ट टीम के वैभव पंत, दीपांशु कापड़ी, दीपक बिष्ट ने प्रथम, रमन टीम के शौर्य पुजारी, लोकेश पंत, सुमित कार्की ने द्वितीय, बोस टीम के हर्षित चंद्र, मनोज साही, सुमित सामंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

किशोर वर्ग में महर्षि कणाद टीम के मोहित सिंह, धीरज जोशी, प्रियांशु सामंत प्रथम, मेघनाथ साह टीम के ध्रुव नेगी, आशीष उपाध्याय, योगेश पंत द्वितीय, सीवी रमन टीम के सत्यम सौन, वैभव जोशी, राहुल सिंह महर तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान पत्र वाचन के तरुण वर्ग में कमल भट्ट, गौरव जोशी, प्रतीक तिवारी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में विनय पाठक, नितिन पाटनी, बाल वर्ग में अभिनय भट्ट, जतिन सिंह नेगी ने प्रथम, द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञान प्रदर्शन के बाल वर्ग में नीरज धामी, प्रियांशु बेरी, काव्यांश भंडारी, किशोर वर्ग में आयुष खोलिया, प्रकाश कुमार, गौरव धारियाल, तरुण वर्ग में ललित मोहन पाठक, सचिन खत्री, अनुराग जोशी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत, सीईओ अशोक जुकरिया, प्रो.बीएस गोबाड़ी, राजेंद्र मित्तल, प्रबंधक एड. गंगा सिंह बाफिला, कोषाध्यक्ष विजेंद्र महर, प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी ने पुरस्कृत किया। विद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल पंकज चंद ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान खुशाल सिंह नेगी, मनोज पंत, पान सिंह, उमाकांत पंत, रविंद्र बहादुर चंद, भूपेंद्र जेठी, प्रेम बल्लभ जोशी, प्रदीप पाठक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें