फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो मेसेज भेजने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फेसबुक पर महिला की फर्जी आईडी बनाकर अन्य लोगों को आपत्तिजनक वीडियो और मेसेज भेजने के आरोप में मुनस्यारी पुलिस ने साइबर सैल की मदद से व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नोटिस देकर मोबाइल को जब्त कर लिया है। मुनस्यारी निवासी एक महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र को ई-मेल के जरिये शिकायत की। महिला का कहना था कि एक अज्ञात व्यक्ति फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर लोगों को गाली गलौच कर रहा है। उसने आपत्तिजनक वीडियो और मेसेज भेजने के भी आरोप लगाए। शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच करने के बाद साइबर थाने की जांच के आधार पर मुनस्यारी थाना में धारा-504 आईपीसी और 66(सी)/67 आईटी एक्ट में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने साइबर सर्विलांस सेल की मदद से विभांशु जंगपांगी निवासी जानकीपुरम लखनऊ, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ए-वन एपीएस टावर पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर धारा 41(क) सीआरपीसी का नोटिस दिया। पुलिस के घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी श्याम लाल विश्वकर्मा, साइबर सर्विलांस सेल एसआई प्रियंका इजराल, कांस्टेबल अरविंद कुमार, विपिन ओली, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें