पिथौरागढ़। एसडीएस इंटर कॉलेज में कारगिल दिवस के उपलक्ष्य पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में जीजीआईसी की छात्रा अर्पिता जोशी ने पहला, एलडब्लूएस जीजीआईसी भाटकोट की छात्रा अनीता ने दूसरा और केएनयू जीआईसी की छात्रा पूर्वी चंद ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी की छात्रा राखी सौन पहले, एसडीएस इंटर कॉलेज के छात्र प्रवीण सिंह दूसरे और मिशन इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। गोकेश चंद्र पंत, भावना भट्ट, नीमा पुनेठा, कविता कार्की ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट, शहजादी गौसिया आदि मौजूद रहे।