अर्पण संस्था ने गरीबों में राहत सामग्री बांटी।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में अर्पण संस्था ने एक्शन एड के सहयोग से जिले के तीन विकासखंडों कनालीछीना, डीडीहाट और धारचूला के 150 निर्धन परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। सभी परिवारों को पांच किलो आटा, तेल और साबुन सहित अन्य जरूरत का सामान दिया गया। धारचूला के जौलजीबी, दातू, दूतीबगड़, ढुंगातोली, तल्लागांव, गैरागाड़ा, बलुवाकोट, नया बस्ती, गोठी, गलाती, बलमरा, तोली, कनालीछीना के जोग्यूड़ा, देवल, अस्कोट, हिनकोट, बिरखम, डीडीहाट ब्लाक के संगलतड़ और ओगला में खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। इस कार्य में संस्था की ओर से खीमा जेठी सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से लगातार निर्धन परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है। ब्यूरो