फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त जवान की मौत

Fri, 10 Mar 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-चीन सीमा पर स्थित कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बिहार निवासी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर धारचूला से पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय (32) निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।
धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन में जवान अकेले थे और पुलिस की ओर से जवान का शव धारचूला लाया जा रहा है। बताया कि धारचूला में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें