पिथौरागढ़। उद्यान विभाग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना, सूक्ष्य खाद्य उद्यम योजना, एप्पल मिशन योजना सहित अन्य में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि इन योजना के तहत किसानों को 60 से 70 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उद्यान सचल दल केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। पहले आओ पहल पाओ के आधार पर ही किसानों को इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से आवेदन करने की अपील की है। संवाद