चंपावत। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका योजना की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। आवेदनों के सत्यापन कार्य की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से पात्र छात्राओं को समय रहते आवेदन करने का अनुरोध किया ताकि कोई भी पात्र बालिका योजना के लाभ से वंचित न रहे।