फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंगद रावण संवाद पर बजीं तालियां

Tue, 03 Nov 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया बमनपुरी की मां पूर्णागिर आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात्रि रावण विभीषण संवाद, सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद तक की लीला का मंचन प्रदर्शित किया गया। राम का पात्र अमित कापड़ी, लक्ष्मण का ध्रुव पाल, भरत का कार्तिक महर, हनुमान का विनय चंद, सुग्रीव का भावेश, जामवंत का देवराज देउपा, अंगद का भानु प्रताप, रावण का जसवंत सिंह बसेड़ा, विभीषण का जनार्दन पाटनी, मेघनाद का प्रदीप लारा ने निभाया। व्यास के रूप में पं. सुमित कृष्ण तिवारी ने मंचन व्याख्या की। कमेटी अध्यक्ष शंकर सिंह भंडारी, इंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, सुरेश सिंह सामंत, धनी चंद, रमेश चंद, पुष्कर सिंह, रमेश भंडारी, प्रकाश कापड़ी, चंचल राम, गोविंद राम, फकरी राम, राम सिंह खोलिया आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें