फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में 560 पदों पर बिना विज्ञप्ति के नियुक्ति होने से बेरोजगारों में आक्रोश

विज्ञापन
गणाई गंगोली में विधानसभा में बिना विज्ञप्ति के नियुक्ति होने से आक्रोशित युवा प्रदर्शन करते हुए - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड विधानसभा में राज्य बनने से 560 पदों में बिना विज्ञापन नियुक्ति होने से युवाओं में आक्रोश है। नाराज युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

नाराज युवाओं का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस ने विधानसभा में बिना विज्ञप्ति के 560 पदों पर नियुक्ति की है जो बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ है। युवा दिन-रात मेहनत करने के बाद भी युवाओं का नौकरी नहीं मिल रही है जबकि भाजपा, कांग्रेस के नेताओं ने बैकडोर से अपने चहेतों को नौकरी दे दी। यह गलत है।
इसलिए विधानसभा में बिना विज्ञप्ति के हुईं सभी नियुक्तियां रद्द होनी चाहिए। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अवधेश पथनी, देवेंद्र मेहता, राजा बोरा, मनोज कोहली, राजेश बोरा, भरत डोबाल, कांता पंत, बलबीर बोरा, दिनेश बोरा, गोलू पथनी, राहुल बोरा आदि रहे।
विज्ञापन

बोले बेरोजगार युवा
विधानसभा में बिना विज्ञापन के नियुक्ति होना गरीब युवाओं के साथ अन्याय है। सरकार को ऐसी नियुक्तियों को रद्द कर दोबारा विज्ञप्ति निकालकर नियुक्ति करानी चाहिए। - रमेश नियोलिया, बेरोजगार युवा, कुनलता गणाई गंगोली।
बोले विधायक प्रतिनिधि
विज्ञप्ति निकाले बिना भर्ती कराना गलत है। इसीलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्ती घोटाले में जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों को सजा मिलेगी। - जितेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि, गणाई गंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें