फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में अंशु तीसरी बार चयनित

Tue, 06 May 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 छात्र अंशु भट्ट को पुरस्कृत करते ​शिक्षक और अ​भिभावक। स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय जूनियर हाईस्कूल कमतोली के छात्र अंशु भट्ट ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में लगातार तीसरी बार चयनित होकर कीर्तिमान बनाया है। प्रधानाचार्य लीला धामी ने अंशु भट्ट को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को 1500 रुपये मासिक छात्रवृति मिलती है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक डॉ. सीबी जोशी ने बताया कि अंशु ने वर्ष 2024-25 में बाल विज्ञान महोत्सव में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था। जनपदीय विज्ञान महोत्सव में छात्र ने विज्ञान ड्रामा में पहला स्थान प्राप्त किया। सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में स्टाॅल संयोजन प्रतियोगिता में पहला स्थान जबकि लोक वाद्य वादन प्रतियोगिता के हुड़का वादन में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। संकुल समन्वयक देवेंद्र कोहली, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सरोज भट्ट, उषा भट्ट, प्रकाश राम, रेनू देवी, रजनी देवी, दमयंती देवी ने छात्र को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन

फोटो : 06पीटीएच 01पी- छात्र अंशु भट्ट को पुरस्कृत करते शिक्षक और अभिभावक। स्रोत : विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें