गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में विभाजन की त्रासदी और विस्थापित लोगों के संघर्ष को याद किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने विभाजन से जुड़ी घटनाओं और उसके प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, हंसा पथनी ने द्वितीय और सलोनी बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।