सैम देवता मंदिर में बड़ का पौधा लगाने के बाद पशु बलि प्रथा बंद करने का संकल्प लेते ग्रामीण।
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सैम देवता मंदिर में चली आ रही बलि प्रथा समाप्त होगी। सैम मंदिर में अब पशु बलि नहीं दी जाएगी। यह निर्णय हरेला पर्व पर लिया गया। मंगलवार को श्री सैम मंदिर बौराणी मेला स्थल, चाक बोरा राम मंदिर, ओम सैम मंदिर समिति और भगवती मानव कल्याण संगठन की बैठक हुई।
इस अवसर पर नवीन चंद्र भट्ट और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में बट का पौधा लगाया। इस मौके पर राजेंद्र सिंह ने कहा कि देवी देवताओं के नाम पर पशु बलि देना पाप है। न्यायालय की ओर से भी मंदिरों में पशुबलि पर रोक लगाई गई है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया। सभी ने कहा कि इस निर्णय के बाद से मंदिर में बलि प्रथा पूर्ण रूप से बंद रहेगी। बैठक में राजेश सिंह, प्रकाश, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह, कुंदन सिंह, हरीश सिंह महरा, जीत सिंह, इंद्र सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।