फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पशु अस्पताल में चार साल से डॉक्टर नहीं

Sat, 25 Feb 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। पशु अस्पताल में पिछले चार सालों से डॉक्टर नहीं है जिस कारण 48 ग्राम पंचायतों के पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर नहीं होने से क्षेत्र के दर्जनों जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि यहां तैनात डॉ. हिना मालिक चार साल से मेडिकल पर अवकाश में हैं। अस्पताल लंबे समय से फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। इस कारण कई बार अस्पताल में ताले भी लटके रहते हैं। लोगों ने पशुपालन विभाग से डॉक्टर को शीघ्र तैनात करने की मांग की है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती जल्द कर दी जाएगी।

पशु अस्पताल में चार साल से डॉक्टर का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पशुओं के इस अस्पताल में क्षेत्र के 45 गांवों के पशुपालक निर्भर हैं। डॉक्टर नहीं होने से पशुओं के इलाज में दिक्कत हो रही है। -भगवत वर्मा, गणाई गंगोली।
विज्ञापन


10 से 15 किलोमीटर दूर गांव से जानवरों को इलाज के लिए तहसील के एक मात्र पशु चिकित्सालय गणाई ले जाना पड़ता है। यहां डॉक्टर नहीं होने से इलाज नहीं हो पाता है। इस कारण कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। -मंजू डसीला ग्राम प्रधान ग्वाड़ी।

पशु चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं होने से मेरी दो गायों की मौत हो चुकी है। इलाज की सुविधा नहीं होने पर जानवरों को यहां लाने के लिए सोचना पड़ता है। -गिरीश उपाध्याय, पशुपालक कूना।
विज्ञापन


पशु चिकित्सालय में लंबे समय से पशु चिकित्सक नहीं है। सरकार को जल्द पशु चिकित्सक की नियुक्ति करनी चाहिए। -हेमंत उपाध्याय, पशुपालक गणाई गंगोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें