पिथौरागढ़। घाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में गुरना के पास सड़क की खराब हालत और स्ट्रीट लाइटें न लगने से लोगों में रोष है। उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी संगठन के केंद्रीय महामंत्री बसंत भट्ट ने कहा कि बीते दिनों जन-जन की सरकार कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों ने सड़क के गड्ढे भरने, दीवार और स्ट्रीट लाइट लगाने आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी ने इस संबंध में निर्देश भी दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भट्ट ने क्षेत्रवासियों के साथ चक्का जाम की चेतावनी देते हुए कहा है कि घाट से मीना बाजार तक राजमार्ग की हालत लंबे समय से खराब है लेकिन संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। संवाद