फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के बच्चे और गर्भवती महिलाएं खाएंगी मडुवे के बिस्किट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। समूहों की ओर से तैयार मडुवा के बिस्किट जून से सात ब्लाकों के आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को खिलाए जाएंगे। इससे बच्चों, महिलाओं में पोषाहार की कमी भी दूर होगी। रामगंगा ग्राम संगठन के सात समूहों की 11 सदस्य थल में मडुवा बेकरी से जुड़ी हैं। महिलाएं आसपास के गांवों के किसानों से 10-15 रुपये किलो मडुवा खरीदती हैं। पीडी डीआरडीए आशीष पुनेठा ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी वंदना के निर्देश पर समूहों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए सभी ब्लाकों से मडुवे के बिस्किट की मांग ली गई है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं को पोषाहार मुहैया कराने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। बिण को छोड़ अन्य ब्लाकों से जून से सितंबर तक 684600 बिस्किट पीस की मांग मिली है। इनकी कीमत 1369200 रुपए है। --::: -गुणकारी होता है मडुवा :: पिथौरागढ़। मडुवा गुणकारी होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। इसके आटे में कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 6 हजार हेक्टेयर में मडुवा उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें