फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पतेत आंगनबाड़ी केंद्र में हुई गोद भराई

Fri, 29 Sep 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल के पतेत केंद्र में गोद भराई की रस्म करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। बाल विकास विभाग डीडीहाट के स्पंदन केंद्र गोल के अंतर्गत आने वाले सत्यालगांव, अल्मियागांव, ओखलगांव, डुंगरी, पतेत, तुर्गोली, लेजम, मस्मोली, लेपाड़ती सहित दस आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषण दिवस इस बार पतेत में मनाया गया।
विज्ञापन

एक से 30 सितंबर तक पोषण माह के इस कार्यक्रम में गर्भवती और धात्री के लिए पोषक तत्व वाले स्थानीय भोजन में भटिया, दलिया,अरबी के पत्यूरे, चावल की खीर, मडवे की रोटी और पराठे बनाकर परोसे गए।

बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर हंसा ठगुन्ना ने तीन गर्भवतियों की गोदभराई की। विमला चंद को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर तुर्गोली की प्रधान राधा जंगपांगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवंती जंगपांगी, हंसा पानू, मोहनी पांगती, गंगा कार्की, शशिकला महरा, किरन पंचपाल, बसंती देवी, चंपा देवी, नीमा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र कोयाटी में बाल भोज का आयोजन

लोहाघाट(चंपावत)। आंगनबाड़ी केंद्र कोयाटी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र कोयाटी गूंट की ओर से बाल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कई व्यंजन बनाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला बोहरा, दीपा राय और ममता बोहरा ने सहभोज कार्यक्रम में चावल, दाल, सलाद, सब्जी, खीर, रायता आदि व्यंजन बनाकर बच्चों को भोजन कराया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जीवन सिंह मेहता, बृजेश सिंह कुंवर और अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें