झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत से सटे नेपाल के बैतड़ी के दशरथ चंद नगरपालिका छह टाक गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला धनपति नाथ की पहाड़ी से 200 मीटर नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता बलदेव बडू ने बताया कि वृद्धा गांव के नजदीक जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को बैतड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। संवाद