फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमा ने मांगा सड़क कटिंग से हुए नुकसान का मुआवजा, घर में दिया धरना

विज्ञापन
मुआवजे और पानी की योजना सुधार को लेकर धरना देती बुजुर्ग महिला बेलमती देवी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र की धारीखेत से गैला तोमिक सड़क कटिंग से हुई क्षति का मुआवजा सहित विभिन्न मांगों पर कोई ध्यान नहीं देने से ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक बुजुर्ग महिला ने हाथ में तख्ती लेकर घर में ही धरना दिया। धारीखेत से तोमिक सड़क कटिंग के मलबे से ग्रामीणों की 30 नाली से अधिक खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा। ग्रामसभा पत्थर कोट की पेयजल लाइन पूर्ण ध्वस्त हो गई थी। ग्रामीणों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। मलबा गिरने से पांच मंदिरों को भी नुकसान पहुंचा। कई बार मांग उठाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देने से लोगों में नाराजगी है। शनिवार को पत्थरकोट निवासी बेलमती देवी ने घर में ही धरना देकर मुआवजा और पेयजल लाइन में सुधार की मांग उठाई। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा है कि पीएमजीएसवाई धारचूला को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस उपेक्षा के खिलाफ 29 जून को बंगापानी तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें