फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टो कार खाई में गिरी, ढाई साल की बच्ची समेत चार घायल

विज्ञापन
दुर्घटना में घायल बच्ची। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। वड्डा से बडारी जा रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार ढाई साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। सोमवार की शाम एक अल्टो कार वड्डा से बडारी जा रही थी। बडारी से कुछ पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार मालिक एवं चालक कल्याण सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह की ढाई साल की पुत्री चांदनी और मोहन सिंह (सभी निवासी कुसेरी ) घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है। राजस्व उपनिरीक्षक नरेंद्र गिरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें