संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। दीवाली पर ग्राहकों को लुभाने के लिए स्वर्ण आभूषण कारोबारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। ग्राहकों के लिए नए डिजाइन वाले आभूषण तैयार किए गए हैं। गहने बनाने पर छूट का प्रावधान भी रखा गया है। ग्राहकों के लिए नए डिजाइन के साथ ही पारंपरिक आभूषण भी उपलब्ध किए गए हैं।
धनतेरस पर्व पर स्वर्ण आभूषणों की खूब खरीदारी होती है। महिलाएं नए-नए गहनों की खरीदारी करती हैं। पुरुष भी सोने की अंगूठी, चेन पहनना पसंद करते हैं। इसको देखते हुए स्वर्ण आभूषण कारोबारियों ने भी तैयारी की है। सोना आभूषण निर्माण के लिए बनवाई पर अलग-अलग प्रकार की छूट ग्राहकों को मिलेगी। हीरा आभूषण निर्माण में 20 फीसदी छूट ग्राहकों को दी जाएगी। हॉलमार्क से लेकर पहाड़ी पारंपरिक तरह के आभूषण ग्राहकों के लिए बाजार तैयार है। ग्राहकों को जिस तरह के आकार, साइज के आभूषण चाहिए, उस तरह का डिजाइन बनाकर दिया जाएगा।
धनतेरस दीपावली तक सोने और चांदी के आभूषणों पर बनवाई शुल्क पर छूट दी जाएगी। जैसा डिजाइन चाहिए, उसी प्रकार का हूबहू बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रकाश लाल चौधरी, धारचूला।
इस धनतेरस दीपावली पर ग्राहकों के लिए हॉलमार्क और पहाड़ी डिजाइन के पारंपरिक तरह के आभूषण उपलब्ध है। जैसी मांग ग्राहक करेंगे, उस तरह काम करके दिया जाएगा।
हरीश लाल नीरज चौधरी, पुराना बाजार, पिथौरागढ़।
-
धनतेरस के तक ऑर्डर पर सभी प्रकार के आभूषणों की बनवाई पर 10 फीसदी की तक की छूट दी जाएगी। पहाड़ में खरीदी जाने वाली सभी प्रकार के आभूषण शोरूम में उपलब्ध हैं।
मैसर्स गणेश लाल, मुकुल चौधरी, पुराना बाजार, पिथौरागढ़।
-
धनतेरस पर हीरा आभूषण निर्माण पर 20फीसदी तक की छूट दी जाएगी। ओरो क्राफ्ट्स ज्वेलरी डायमंड ज्वेलरी की विविध रेंज और पारंपरिक और आधुनिक आभूषण उपलब्ध है।
दीपक लाल चौधरी, गोविंद लाल सुरेश लाल ज्वेलर्स पुराना बाजार, पिथौरागढ़।