टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के मल्ली छीनीगोठ की एक महिला ने एक व्यक्ति पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मल्ली छीनीगोठ निवासी रेखी देवी ने तहरीर सौंपकर कहा है पांच नवंबर को मल्ली छीनीगोठ के ही गौरी दत्त जोशी ने मजदूरों से झाड़ियां कटवाने के दौरान उसके साथ मारपीट और जानमाल की धमकी दी। बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।