फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडिकाघाट के पास रामगंगा नदी में अवैध खनन का आरोप

Tue, 07 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुसैल, तुलानी गांव के ग्रामीणों ने चंडिकाघाट मंदिर के पास रामगंगा नदी से कुछ लोगों पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। चंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अवैध खनन रोकने और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अवैध खनन होने से नदी के आसपास गड्ढे बन गए हैं। यहां हो रहा अवैध खनन मानसूनकाल में आपदा का कारण बन सकता है। इससे मंदिर को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एआई के जरिए मंदिर का प्रोजेक्ट बनाकर अवैध वसूली भी कर रहे हैं। सभी ने इन मामलों की जांच कर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें