फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एसआईआर में गलत आपत्तियां लगाकर परेशान करने का आरोप

Fri, 21 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने अल्पसंख्यकों को एसआईआर के लिए गलत आपत्तियां लगाकर परेशान करने का आरोप लगाया। महर ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष से ऐसा कर रहे हैं जो गलत है। कई लोगों को बगैर सूचना दिए उनके नाम पर आपत्तियां लगाई गईं हैं जो कानून का उल्लंघन है। ऐसे में लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यदि बेवजह किसी मतदाता का नाम काटा गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। एसडीएम ने कहा कि बगैर प्रमाण के किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा जाएगा। सुनवाई में अपनी जानकारी देने के बाद मतदाता नाम जुड़वा सकते हैं। इस मौके पर विपिन जोशी, पार्षद करन सिंह, महेंद्र कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें