फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्थानों पर ऑलवेदर सड़क की कटिंग का काम जारी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घाट रोड पर लगा वाहनों का जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से घाट तक ऑलवेदर सड़क की कटिंग का काम जारी है। इस सड़क पर तीन स्थानों पर कटिंग के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं। सड़क कटिंग के कारण वाहन जाम में फंस रहे हैं। लॉकडाउन के कारण इस समय सड़कों पर यात्री परिवहन बंद है। इक्का दुक्का निजी वाहनों को छोड़कर केवल ट्रांसपोर्ट, ईंधन टैंकर, गैस सिलिंडर, 108 एंबुलेंस, शव वाहन ही संचालित हो रहे हैं। गुरना मंदिर के अलावा अन्य दो स्थानों पर ऑलवेदर सड़क की कटिंग का काम चल रहा है। पहाड़ी कटिंग के कारण वाहनों का संचालन 15 मिनट से लेकर आधे घंटे तक रोका जा रहा है। रविवार को भी निर्माण कार्य के दौरान वाहन कुछ समय के लिए जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें